लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर-6 स्थित सर्व सिद्धि विनायक कॉलोनी में पार्किंग को लेकर चल रहा विवाद सोमवार रात हिंसक हो गया। पड़ोस में टेडर्स का काम करने वाले एक व्यापारी ने महिला एजीएम और उनके एफसीआई अधिकारी पति के साथ मारपीट की। पीड़ित पंकज कुमार मौर्य एफसीआई में मैनेजर हैं, जबकि उनकी पत्नी नीलम कुशवाहा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में एजीएम पद पर कार्यरत हैं। वह अपने बच्चों के साथ वृंदावन में रहती हैं। बताया गया है कि उक्त व्यापारी अक्सर रास्ते में ट्रैक्टर व अन्य वाहन खड़े कर देता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। इस बात को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है।सोमवार रात दंपत्ति अपने बच्चों के साथ घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक वाहन तिरछा खड़ा मिला। इसका विरोध करने पर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप ह...