नवादा, अप्रैल 30 -- गयाजी-नवादा पथ पर थाना क्षेत्र के बड़की पुल के समीप बुधवार की सुबह एक ट्रक ड्राइवर के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। जिससे वह लहुलूहान हो गया। घायल चालक की पहचान गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र केंदुआ गांव निवासी शिवनंदन यादव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। मारपीट का आरोप पार्किंग एजेंट पर लगा है। घायल ड्राइवर के मुताबिक, पार्किंग देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद उसने बीच सड़क पर ट्रक खड़ा कर सड़क को जाम कर दिया। यह भी पढ़ें- ठेकेदारों को चेतावनी, नहीं करें रेलवे के छवि को खराबघटना का विवरण घटना के संबंध में जख्मी ट्रक चालक ने बताया कि वह सुबह करीब 6 बजे वाराणसी से धान लदा ट्रक लेकर हिसुआ पहुंच था। तभी हिसुआ बस स्टैंड से कुछ पहले पार्किंग एजेंट द्वारा पैसे की मांग की गई। जिसपर उसने पैसे द...