देहरादून, अप्रैल 14 -- देहरादून। कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण चौक में गाड़ी खड़ी करने और घर में व्यावसायिक गतिविधि चलाने के विवाद में मारपीट हो गई। लक्ष्मण चौक के माता वाला बाग निवासी शिवांश गर्ग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्तमान में मकान उनके नाम पर है। आरोप है कि उनके चाचा संजय कुमार गुप्ता और उनका बेटा सागर गुप्ता उसी घर में व्यावसायिक गतिविधियां कर रहे हैं। बीते पांच अप्रैल को जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपियों ने हाथापाई की। इसके बाद नौ अप्रैल को गाड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान चाचा और उनके बेटे ने शिवांश और उनकी मां को जान से मारने की धमकी दी। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि शिकायत पर पिता-पुत्र पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...