अमरोहा, जून 23 -- अमरोहा। शहर में देर रात एक निजी पार्किंग में खड़ी तीन गाड़ियों को चोरों ने निशाना बनाया। गाड़ियों के शीशे और लॉक तोड़ दिए, लेकिन चोरी करने में सफल नहीं हो सके। सुबह जब वाहन मालिक पार्किंग पहुंचे तो गाड़ियों की हालत देखकर हैरान रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना शहर के मोहल्ला किशनगढ़ की है। यहां एक प्लॉट में एक पार्किंग बनी है। चोरों ने रात के अंधेरे में पार्किंग में घुसकर तीन गाड़ियों के लॉक और शीशों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, काफी कोशिशों के बावजूद उनके हाथ कुछ नहीं लगा। सुबह जब वाहन मालिक पार्किंग पहुंचे, तो उन्होंने अपनी गाड़ियों के टूटे शीशे और क्षतिग्रस्त लॉक देखे। आशंका जताई जा रही है कि आहट मिलने या पकड़े जाने के डर से चोर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 ...