मिर्जापुर, जून 16 -- मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्किंग के कर्मी ने मनबढ़ों पर मारपीट और पैसे छीनने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के नेवढ़िया घाट निवासी अमित दुबे रेलवे स्टेशन के पार्किंग में कार्य करते हैं। उनकी रात में ड्यूटी रहती है। आरोप हैकि रात बारह बजे के बाद कुछ लोग आए दिन नशे में धुत होकर पार्किंग में आते हैं। पैसे की मांग करते हैं। मना करने पर मारपीट और गाली गलौज करते हैं। कई बार तो रुपये से भरा बैग भी छीनने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...