गुड़गांव, जून 30 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सेक्टर-85 में कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए दबंगों ने एक निजी पार्किंग में खड़ी 20 से अधिक गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। रविवार देर रात अंजाम दी गई इस वारदात में दबंगों ने गाड़ियों के फ्रंट शीशे तोड़ डाले। सोमवार सुबह जब स्थानीय लोग अपनी गाड़ियां लेने पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। वारदात के करीब 40 घंटे बीत जाने मंगलवार शाम तक पुलिस के पास किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है। पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर के बाद कार सवारों को पीटा, तोड़फोड़पार्किंग विवाद सेक्टर-85 में एक नामी सोसाइटी के पास खाली मैदान में पिछले कुछ समय से एक निजी पार्किंग चलाई जा रही है। इस पार्किंग के संचालन और इसके अधिकार को लेकर इलाके के दो पक्षों में पिछल...