पटना, दिसम्बर 30 -- बिहटा थाना क्षेत्र के बिष्णुपुरा गांव में रविवार की रात घर के बाहर पार्किंग में खड़ी बाइक चोरों ने उठाकर ले भागे। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद है। बाइक मालिक प्रेमजीत कुमार उर्फ गोलू ने फुटेज से अक्षय राम की पहचान कर उसे पकड़ कर मारपीट की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर रही है। आरोपित पटेल हॉल्ट के सहवाजपुर निवासी उज्वल किशोर राम का पुत्र है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि वह अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। उसने बताया कि महंगी गाड़ी को चुराकर 18 से 20 हजार में बेच देते थे। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की पहचान गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.