हल्द्वानी, मार्च 12 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौजाजाली में पार्किंग में खड़ी एक कार में आग लग गई। कार के साथ ही पार्किंग में रखा डीप फ्रीजर, पानी की मोटर, साइकिल, खाली सिलेंडर भी जल गया। वहीं बुलेट बाइक तक भी इसकी आंच पहुंच गई। पुलिस के अनुसार मकान स्वामी धर्म पाल परिवार के साथ कार से बाहर गए हुए थे। गुरुवार दोपहर वह घर लौटकर आए और कार पार्किंग शेड के नीचे खड़ी कर दी। कुछ देर बाद ही उन्हें कार के साथ ही पार्किंग में रखा सामान जलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद दमकल कर्मियों को फोन किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया कार में शार्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका है। टीम विस्तृत जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.