पार्किंग में खड़ी कार में की तोड़फोड़, तीन के खिलाफ मुकदमा
नोएडा, मई 14 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गैलेक्सी सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ दिए गए। एक कार में सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गैलेक्सी सोसाइटी में टंकेश्वर उपाध्याय परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सोसाइटी की पार्किंग में उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो कार खड़ी की थी। वह 29 अप्रैल की सुबह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जाने के लिए कार के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कार के सभी शीशे टूटे थे। उन्होंने बताया कि जब सीसीटीवी चेक किया गया तो उन्हें पता चला कि दिल्ली नंबर की एक कार में सवार होकर आए तीन लोगों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की। पीड़ित ने आशंका व्यक्त की है कि आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.