नोएडा, मई 28 -- दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सैंथली गांव के पास स्थित एक निजी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक कार के शीशे तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक ईट मार कर कार के शीशों को तोड़ रहा है शीशे टूट जाने के बाद युवक वहां से फरार हो गया। कार डेरी मच्छा गांव के रहने वाले बंटी की बताई जा रही है। वह अस्पताल में कर्मचारी है। घटना की शिकायत पुलिस से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...