गाज़ियाबाद, जून 17 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-पांच में पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़ कर चोरों ने बैग चुरा लिया। शक्ति खंड-दो में रहने वाले दीपक सिंह ने पुलिस को बताया कि 13 जून की रात वसुंधरा सेक्टर-पांच स्थित मन्नत ग्रेड गए थे। उन्होंने अपनी कार पार्किंग में खड़ी थी। कुछ देर में जब वह वापस आए तो कार का शीशा टूटा हुआ था और कार में रखे दो बैग गायब थे। बैग में लैपटॉप, उनका व उनकी पत्नी का पासपोर्ट, दस हजार रुपये, दोनों के शैक्षणिक दस्तावेज थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...