लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता जानकीपुरम विस्तार स्थित सरगम अपार्टमेंट के निवासियों ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा सोसाइटी की ओपन पार्किंग बेचने के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निवासियों ने एलडीए द्वारा 1 जून 2026 को जारी उस अधिसूचना का कड़ा विरोध किया है, जिसके तहत अपार्टमेंट के 136 ओपन पार्किंग स्थलों को लॉटरी के माध्यम से बेचने की प्रक्रिया शुरू की गई है।निवासियों का आरोप है कि एलडीए ने जुलाई 2025 में ही इस पूरे कॉम्प्लेक्स को रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन को हस्तांतरित कर दिया था। नियमों के मुताबिक, हैंडओवर के बाद एलडीए के पास कॉमन एरिया या ओपन स्पेस बेचने का कोई कानूनी अधिकार नहीं रह जाता। यह भी पढ़ें- लखनऊ में प्लाट या फ्लैट का इंतजार होगा खत्म, नई टाउनशिप, दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी यह कदम ''यूपी अपार्टमेंट एक्...