नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- दिल्ली में सर्दियों के दौरान प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने ऐक्शन प्लान तैयार किया है। इसकते तहत 500 पेट्रोल पंपों पर पीयूसीसी की जांच तेज करने के लिए कहा गया है। गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए पार्किंग चार्ज भी दोगुना बढ़ा दिए जाएंगे ताकी लोग ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करें। इसके अलावा ऑफिस के समय में बदलाव और निर्माण कार्यों पर रोक लगाने जैसे बड़े फैसले भी लिए गए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की हाईलेवल मीटिंग में प्रदूषण पर लगाम लगाने को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। दिल्ली के सभी 500 एएनपीआर कैमरा वाले पेट्रोल पंपों पर पीयूसी की जांच तेज की जाएगी और पीयूसी नहीं तो ईंधन नहीं अभियान को मिशन मोड में शुरू किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली ...