रांची, अप्रैल 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के कांटाटोली रमजान कॉलोनी में पार्किंग को लेकर शनिवार को विवाद हो गया। इस घटना में युवक अरशद अली को पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में अरशद अली ने रीता तिर्की और उसके पुत्र हनी समेत अन्य के विरूद्ध लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आरोपी रीना एक राजनीतिक दल से जुड़ी हुई हैं। अरशद की ओर से थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वह शनिवार को दुकान से अपने रमजान कॉलोनी स्थित घर बाइक से पहुंचा। बाइक पार्क कर घर के भीतर चला गया। उसी समय एक कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर दोबारा टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। पत्थर से मारकर उनके मुंह फाड़ दिया। जिसके बाद वह थाना...