प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज। यात्रियों को लेकर माघ मेला जाने वाले शहर के ऑटो चालकों ने सोमवार को परेड में प्रदर्शन किया। ऑटो चालक माघ मेला क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालकों का कहना था कि इस साल मेले में उनके वाहनों को पार्किंग में नहीं खड़ा करने दिया जा रहा है। चालकों ने कहा कि मेला में अधिकृत तौर पर लगाए गए ऑटो चालक उनको पार्किंग में जाने से रोक रहे हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। सभी चालकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शहर के ऑटो को भी मेला पार्किंग में खड़ा करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...