भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के लिए निकाले गए टेंडर में किसी ने भी कोई रुचि नहीं दिखाई है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक यदि कोई टेंडर के लिए कागज जमा नहीं करता है तो अगले आदेश तक पार्किंग शुल्क नहीं ली जाएगी। सीएमआई ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक के पास पार्किंग के टेंडर के लिए कागज जमा करने को लेकर नोटिस सार्वजनिक किया गया था। गुरुवार शाम तक एक भी टेंडर के लिए आवेदन जमा नहीं किया गया। दो माह के लिए 10 लाख से अधिक पार्किंग शुल्क रेलवे की तरफ से रखा गया है। बताया जाता है कि शुल्क अधिक रहने के कारण कोई टेंडर गिराने में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। रेलवे के अधिकारियों की तरफ से बताया कि गया शुक्रवार को पता चल पाएगा कि कहीं कोई व्यक्ति मालदा में टेंडर के लिए कागज जमा किया है या नहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...