चम्पावत, मई 16 -- योगेश, चम्पावत। चम्पावत जिला मुख्यालय में पार्किंग के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े हो रहे हैं। इससे आए दिन जाम लग रहा है। कलक्ट्रेट रोड स्थित पार्किंग अक्सर खाली रहती है। चम्पावत कलक्ट्रेट रोड स्थित पार्किग अक्सर खाली रहती है। जबकि खेतीखान रोड किनारे टैक्सी और अन्य वाहन खड़े रहते हैं। इससे यहां आए दिन जाम लगता रहता है। चम्पावत जिला मुख्यालय में वर्तमान में पांच पार्किंग का संचालन किया जा रहा है। टीआरसी व कलक्ट्रेट रोड की पार्किंग में 80-80, पोस्ट ऑफिस व खटकना पुल में 20-20 और टीआरसी के समीप वाली पार्किंग में पांच वाहन खड़े करने की क्षमता है। यह भी पढ़ें- पार्किंग की जमीन को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...