हल्द्वानी, मार्च 27 -- कालाढूंगी। नगर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से मिला। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका परिषद कालाढूंगी के कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों को उनके वाहन खड़े करने के लिए स्थान दिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने बताया कि कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। पार्किंग न होने से व्यापारियों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश गोयल, मतलूब इलाही, शंकर पांडे, नवीन चंद्र, भास्कर चंद्र, जगदीश पांडे, सुरेश चंद शर्मा, विमला देवी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...