गुमला, अप्रैल 3 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला शहर में इन दिनों जाम की समस्या आम होती जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह शहर में पार्किंग व्यवस्था का अभाव माना जा रहा है। मेन रोड, सिसई रोड, पालकोट रोड, जशपुर रोड, टावर चौक और पटेल चौक जैसे प्रमुख इलाकों में रोजाना जाम लग रहा है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब तीन किलोमीटर के दायरे में फैले इस शहर से नेशनल और स्टेट हाईवे गुजरते हैं, जिससे वाहनों का दबाव लगातार बना रहता है। इसके बावजूद शहर में कहीं भी व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में लोग मजबूरी में अपनी गाड़ियां सड़क या किनारे खड़ी कर देते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है।नगर परिषद और जिला प्रशासन द्वारा पार्किंग विकसित करने की बात क...