मेरठ, अप्रैल 15 -- मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। मंगलवार को मेरठ में दिन का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 37.5 एवं 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार के सापेक्ष दिन में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई जबकि रात में मामूली कमी। मेरठ का एक्यूआई 137 दर्ज हुआ जो संतोषजनक श्रेणी में है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते में तापमान तेजी से ऊपर जा सकता है। जल्द ही मेरठ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। यह भी पढ़ें- गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, पारा चढ़ने से बढ़ी तपिश यह भी पढ़ें- मौसम: राजधानी में 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा यह भी पढ़ें- दिन का तापमान 40 डिग्री पार, रात का लुढ़का

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...