पूर्णिया, दिसम्बर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बदलते मौसम के तेवर एक बार फिर लोगों को सिहरन महसूस करा रहे हैं। बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान पिछले दो दिनों से कभी घट रहा तो कभी बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह उतार-चढ़ाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। शनिवार की सुबह घने कुहासे की चादर में लिपटी रही। दृश्यता औसतन 500 मीटर के करीब रही, जिससे सुबह-सुबह सड़क पर निकलने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त एहतियात बरतना पड़ा। विशेषज्ञों का कहना है कि अब हर रोज सुबह इसी तरह का कुहासा छाया रह सकता है। शनिवार को सुबह से चली पछिया हवा के कारण अधिकतम आद्रता में कमी आई और ठंड का असर और अधिक महसूस हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.5...