मेरठ, जनवरी 13 -- गिरते पारे और पाले के कारण शहर में पानी की पाइपलाइन भी फटने लगी हैं। रविवार रात पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो नगर निगम की पानी की पाइपलाइन जवाब देने लगी। सोमवार सुबह खड़ौली से श्यामनगर तक करीब सात स्थानों पर पाइपलाइन फट गई। शहर के लोगों को दिनभर जलापूर्ति प्रभावित रही। नगर निगम का दावा है क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कर शाम को पानी सप्लाई चालू कर दी गई। सोमवार सुबह में पानी की सप्लाई प्रारंभ हुई तो ठंड के कारण खड़ौली, वार्ड-67 नौचंदी टंकी के पास और श्यामनगर गली संख्या-10 में पाइपलाइन फट गई। लीकेज की समस्या हो गई। नगलाबट्टू क्षेत्र में भी पाइपलाइन में दिक्कत से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई। वार्ड-84, अहमदनगर गली नंबर-14, वार्ड-88, गली नंबर-10, वार्ड-56, गीताभवन के पीछे (प्रह्लाद नगर), वार्ड-41, सैनिक विहार, वार्ड-27, पल...