पारू से किशोरी अगवा, पांच पर केस
मुजफ्फरपुर, मई 3 -- पारू। थाना क्षेत्र के एक गांव से शनिवार की शाम किशोरी को अगवा कर लिया गया। मामले को लेकर किशोरी के परिजन ने रविवार को थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें पड़ोस के एक युवक और उसके माता-पिता समेत पांच लोगों को नामजद किया है। परिजन ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर शाम 16 साल की किशोरी घर के पास टहल रही थी। इसी बीच आरोपितों ने अपहरण कर लिया। प्रभारी थानेदार कुमारी पुष्पा ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- उर्स में गई किशोरी को किया अगवा, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.