मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। विशुनपुर गोपाल निवासी चालक सूरज कुमार की हत्या मामले में पत्नी रंभा देवी ने शुक्रवार को गांव के पांच लोग और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। रंभा देवी ने पुलिस को बताया कि चार मार्च को वह मायके में थी। पति आए और गांव लौट गए। उन्होंने पुलिस को घर से बुलाकर पति की हत्या कर शव को दरवाजे पर फेंकने की बात कही है। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर, पारू विधायक शंकर प्रसाद यादव ने सूरज की पत्नी को 50 हजार का चेक दिया है। उन्होंने कहा कि सूरज चालक नहीं, बल्कि मेरे घर का सदस्य था। उन्होंने प्रशासन से हत्या में शामिल हत्यारे गिरफ...