मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर भीखी गांव में महिला की हत्या कर शव को जला दिया गया। मृतका मिथिलेश महतो की पत्नी रिंकू देवी (35) थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मामले को लेकर रिंकू के पिता वैशाली थाने के मानिकपुर निवासी जईलाल महतो ने गुरुवार को थाना में आवेदन दिया है, जिसमें सात लोगों को नामजद किया है। जईलाल महतो ने पुलिस को बताया कि रिंकू देवी की हरिहर महतो के पुत्र मिथिलेश महतो से 2009 में शादी कराई थी। शादी के बाद से ससुरालवाले डेढ़ लाख नकद दहेज मांग रहे थे। इनकार करने पर प्रताड़ित करते थे। कई बार पंचायत भी हुई। दो मार्च को सूचना मिली कि उसकी पुत्री के साथ मारपीट की गई है। पुत्री को समझाकर मामले को शांत करा दिया। गुरुवार को सूचना मिली कि पुत्री की हत्या कर शव जला दिया गया। हरिह...