मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के कमलपुरा गांव में आपसी विवाद में शनिवार की रात युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक कमलपुरा निवासी शंकर बैठा का पुत्र मिलन कुमार था। बताया जाता है कि मिलन की पत्नी घर से गहने लेकर फरार हो गई, जिसके बाद से वह सदमे में था। गंभीर हालत में परिजन उसे आनन-फानन में एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मामले में परिजनों ने अहियापुर पुलिस को बयान दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम से शव आने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पूर्व मिलन कुमार ने पड़ोस के गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। 27 मार्च को मिलन की पत्नी ने घर में रखे पैसे और जेवरात लेक...