मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र की मंगुरहिया पंचायत के भेलाईपुर गांव में सोमवार को बच्चा चोरी के शक पर ग्रामीणों ने एक महिला सहित दो लोगों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पारू सीएचसी में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दोनों सुनसान जगह पर बैठकर आपस में बात कर रहे थे। इस बीच वहां से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक पर दोनों को पकड़ लिया। पूछने पर बार-बार नाम और पता अलग-अलग बता रहे थे। देखते-देखते ही ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। इसके बाद जमकर पिटाई कर दी। दोनों का वेश-भूषा और रहन-सहन विक्षिप्त की तरह लग रहा था। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। नाम पता का सत्यापन किया जा रहा है। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.