मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- पारू। फुलवरिया-मोहजमा गांव की सीमा पर स्थित एक बंद घर से चोरों ने बुधवार की रात लाखों की संपत्ति चुरा ली। मामले को लेकर गृहस्वामी सत्येंद्र साह ने अज्ञात के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह   अपने दामाद का इलाज कराने के लिए सपरिवार बुधवार को मुजफ्फरपुर गए थे, जहां रात में रुक गए  । गुरुवार को दूध देने वाला आया तो घटना की सूचना दी। बताया कि आभूषण   तथा नकद 40 हजार चोर ले गए। उधर, थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...