मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू व्यापार मंडल कार्यालय परिसर में शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सह भाजपा के वरीय नेता शंभू प्रसाद सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे। प्रसिद्ध कवि, लेखक के साथ पत्रकार भी थे। इस मौके पर पार्टी के पश्चिमी अनुमंडल के जिला मंत्री रोहितचंद्र ठाकुर, संजीव कुमार, मनोरंजन शर्मा, लालदेव साह, विनोद मिश्रा, रामेश्वर महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.