मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से   एक 16 वर्षीय छात्रा के   अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में करजा थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने   रविवार को पारू थाने में केस दर्ज कराया है। इसमें अपनी पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप तीन लोगों पर लगाया है। घटना छह जुलाई की है ।छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री पारू थाने के एक गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। बीते 6 जुलाई को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली। देर शाम तक घर नहीं आने के बाद उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस बीच जानकारी मिली कि उसके ननिहाल गांव की दो महिला और एक पुरुष ने मिलकर उसकी पुत्री को समस्तीपुर के एक युवक के साथ भगवा दिया है। मामले में थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताय...