पारू में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत
मुजफ्फरपुर, जून 11 -- पारू। जगदीशपुर बाया पंचायत के हरिहरपुर भीखी गांव में गुरुवार को करंट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक जयमंगल राय (65) थे। परिजनों ने बताया कि वे घर में स्टैंड फैन के नंगे तार की चपेट में आ गए। परिजन गंभीर हालत में जयमंगल राय को सीएचसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- बिजली कड़कने से पड़ा दिल का दौरा, अधेड़ की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.