मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। रघुनाथपुर गांव में गुरुवार को कट्टा लहराते पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। बताया जाता है कि लालचन साह का पुत्र मंजय साह अपने घर से कुछ दूरी पर कट्टा लहरा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर मंजय और उसका दोस्त शंकर राम का पुत्र अरविंद कुमार भागने लगा, जिसे खदेड़कर पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान अरविंद की कमर से कट्टा बरामद हुआ। मामले में सब इंस्पेक्टर पुलकित कुमार के बयान पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...