मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- पारू। थाना परिसर स्थित शिवमंदिर प्रांगण में सोमवार को ग्रामीण व पुलिस के सहयोग से 24 घंटे का रामधुन का शुभारंभ किया गया। दारोगा शंकर प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की रात सारण जिले के व्यास द्वारा विवाह कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला, पुलकित कुमार, पंकज कुमार चौकीदार रोशन कुमार, उमेश राय, रवींद्र राय, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...