मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पारू थाना पर तिरंगा झंडा फहराने के दौरान अंग्रेजों की गोली से शहीद हुए छकौड़ी लाल साह, योद्धा सिंह और अनुराग सिंह को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग पर सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने मुख्यमंत्री से इन स्वतंत्रता सेनानियों को शहीद का दर्जा देने की मांग की थी। मंत्री के आग्रह पर मुख्यमंत्री सचिवालय के उपसचिव ने पहल की है। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी पत्र में मामले की जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, की गई कार्रवाई से सरकार और मंत्री मदन सहनी को अवगत कराने को कहा गया है। इस पहल पर भाजपा नेता रंजीत सहनी, भूपाल भारती, संजय कुमार सहनी समेत अन्य नेताओं ने मंत्री मदन सहनी के प्रति आभार जताया है।

हिंदी हि...