मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाने के पारू चौक के पास मंगलवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। चौके के दुकानदारों ने उसे पारू सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत देख डॉक्टर ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं घायल की पहचान पारू गांव के ही महुअरिया टोला निवासी नरेश पटेल के पुत्र प्रिंस पटेल (24) के रूप में हुई है। प्रिंस मंगलवार की रात अपने घर से किसी काम से पारू चौक पर बाइक से आ रहा था। चौक के पास आते-आते वह बाइक का संतुलन खो बैठा, जहां बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसे प्रिंस बुरी तरह घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...