मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- पारू। बुनियादी विद्यालय कमलपुरा के शैक्षिक प्रभारी संगीता कुमारी का स्थानांतरण प्रमाणपत्र देने के एवज में रिश्वत मांगने और विशिष्ट शिक्षिका संयोगिता कुमारी से दुर्व्यवहार करने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में बीडीओ सह बीईओ अजीत कुमार सिंह ने शैक्षिक प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सच्चाई की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। मामले को लेकर संयोगिता कुमारी ने बीडीओ सह बीईओ से शिकायत की थी। जांच के बाद शैक्षिक प्रभारी संगीता कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इधर, संगीता कुमारी ने बताया कि विशिष्ट शिक्षिका द्वारा विद्यालय के कार्यों में लापरवाही बरती जा रही थी। व्यवस्था को दुरुस्त करने की चेतावनी दी थी। साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.