पारू : महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत
मुजफ्फरपुर, जून 15 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। विशुनपुर जीवनारायन गांव में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका राजीव मिश्रा की पत्नी काजल कुमारी (25) थी। शव फर्श पर पड़ा हुआ था। काजल के पति राजीव बिहार पुलिस हैं। काजल के पिता ने गला दबा कर हत्या का आरोप लगाया है। ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हैं। सूचना पर थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला दलबल के साथ पहुंचे। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए हैं। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। काजल के पिता ग्यासपुर निवासी रविनाथ ओझा ने बताया कि चार साल पहले पुत्री की शादी की थी। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से गला रेत विवाहिता की हत्या, कमरे से मिला क्षत-विक्षत शव शादी के कुछ माह बाद से ससुरालवाले पुत्री को तंग करने लगे। काजल को एक छह माह का पुत्र है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.