मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पारू थाना के ग्यासपुर में सोमवार को पुलिस ने एक बंद मकान में छापेमारी कर 160 लीटर स्प्रिट जब्त की है। मकान में नकली शराब बनाई जा रही थी। तलाशी के दौरान एक हजार शराब की खाली बोतलें भी मिलीं। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर छापेमारी की गई। घर में ताला लगा हुआ था। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता लगा कि गृहस्वामी बाहर रहते हैं। गांव के एक व्यक्ति के पास इसकी चाबी है। अंदर से स्प्रिट और शराब जैसी महक आ रही थी। ताला तोड़ने के बाद कमरे की तलाशी ली गई तो पानी वाले ड्रम में रखी गई स्प्रिट जब्त की गई। यह भी पढ़ें- पारू : बंद मकान से 160 लीटर स्प्रिट जब्त उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि तीन तस्करों की संलिप्तता सामने आई है। जब्त स्प्रिट की खेप बंगाल से लाई गई थी...