रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- खटीमा। जितेंद्र पारूथी एलायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 144 नॉर्थ के नए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चुने गए हैं। उन्होंने जयपुर के रमाडा होटल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद की शपथ ली। इस अवसर पर समाजहित में किए गए उनके कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। अधिवेशन में पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात सहित कई राज्यों के सदस्यों ने भाग लिया। पारूथी को क्लब की पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता बर्मन ने शपथ दिलाई। पारूथी ने कहा कि क्लब ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का वह हर संभव प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...