घाटशिला, मई 31 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड के पारुलिया व जयपुरा गांव में गाजन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोनों गांव में पांच दिवसीय गाजन पर्व का शनिवार को समापन हो गया। दोपहर में भोक्ताओं ने गांव के माझना तालाब में स्नान किया। पुजारी शिव नारायण महापात्र ने पूजा करायी। मंदिर प्रांगण तक बैंड बाजा के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गयी। कई भोक्ताओं ने जीभ में कील घोप कर, जीभ में छड़ घुसाकर और अंगारों में नंगे पांव चल कर भगवान शिव के प्रति आस्था दिखायी। शोभायात्रा में भोक्ताओं ने 1-2 साल के बच्चे को गोद में लेकर नृत्य किया। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसा करने से बच्चों का मंगल होता है। बताया गया की शिव मंदिर 300 साल पुराना है। यहां आस-पास के ग्रामीण पूजा करने आते हैं। मौके पर मेला का आयोजन हुआ। मेले का आनंद लेने के लिए आसपास के ग्रा...