पारुथी को मिला लायंस इंटरनेशनल में रीजन चेयरपर्सन का दायित्व
रुद्रपुर, जून 30 -- खटीमा, संवाददाता। लायंस क्लब खटीमा सेवा के चार्टर प्रेसिडेंट लायन जितेंद्र पारुथी को लायंस इंटरनेशनल में रीजन चेयरपर्सन का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनके कार्यक्षेत्र में लखनऊ एक परिवार, लखनऊ शाने अवध गोल्ड, लखनऊ विराट, लखनऊ प्रीमियर, लखनऊ प्रकाश, लखनऊ अनुभव, लखनऊ शालीमार डायमंड और लखनऊ शालीमार गोल्ड सहित कई क्लब शामिल किए गए हैं। लखनऊ स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित सम्मान समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन परमजीत सिंह ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान उनसे संगठन के सेवा, सहयोग और समर्पण के मूल्यों को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की अपेक्षा जताई गई। जितेंद्र पारुथी ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ सेवा का अवसर भी है। यह भी पढ़ें- पारुथी को मिला लायंस इंटरनेशनल में रीजन चेयरपर्सन का दायित्व उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.