मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरनगर। स्थानीय पार्टी हॉल में आयोजित भव्य पारिवारिक सभा में सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की संरक्षक हर्षवर्धन जैन ने नई टीम की घोषणा की, जिसमें कांति राठी, डॉ. अंजली गर्ग और पुरुषोत्तम अग्रवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। जबकि वन्दना शर्मा को महिला सहभागिता पद हेतु चुना गया। समारोह में नव-युगल अनुराग व आकांक्षा गुप्ता को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। इस दौरान समयबद्धता पुरस्कार और वार्षिक स्नेह उपहार वितरित किए। सांस्कृतिक सत्र में वृत्तिका पंडित, नंदिता अग्रवाल और आरव त्रिखा सहित अन्य सदस्यों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। अध्यक्ष संजय मिश्रा और सचिव नवनीत गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजली गर्ग ने की। ...