पारिवारिक विवाद से आहत 17 वर्षीय किशोरी ने सरजू नहर में लगाई छलांग, शव बलरामपुर में मिला
अयोध्या, जून 30 -- इकौना, श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम चिचड़ी सरदारपुरवा में पारिवारिक विवाद से आहत एक 17 वर्षीय किशोरी ने सरजू नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। काफी तलाश के बाद उसका शव बलरामपुर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के उदईपुर गांव के पास बरामद हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम चिचड़ी सरदारपुरवा निवासी शिवराज सिंह की 17 वर्षीय पुत्री नंदिनी रविवार को घर से निकल गई। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने इकौना-विशेश्वरगंज मार्ग पर ग्राम पंचायत बनकटा के निकट सरजू नहर पुल पर अपनी चप्पल और दुपट्टा उतारकर नहर में छलांग लगा दी, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
परिजनों की खोजबीन किशोरी के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.