पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए अब थानों में होगी काउंसिलिंग
गिरडीह, नवम्बर 19 -- जमुआ। पति-पत्नी के बीच बढ़ते पारिवारिक विवाद और टूटते रिश्तों को बचाने के लिए झारखंड पुलिस नई पहल करने जा रही है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्य के सभी थानों पर घर बचाओ रिश्ता बचाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पुलिस पति-पत्नी के बीच विवाद के मामलों में केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर विवाद सुलझाने का प्रयास भी करेगी। अभियान के तहत सभी थानों को पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों में काउंसिलिंग करने और उसकी रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय को हर महीने इसकी रिपोर्ट भेजनी होगी। इसमें काउंसलिंग के लिए आए मामलों दोनों पक्षों के बीच बातचीत और विवाद सुलझाने के प्रयासों की जानकारी देनी होगी। बताते चलें कि जमुना थाने में अभियान के तहत दर्जनों पारिवारिक विवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.