हरिद्वार, जून 12 -- हरिद्वार के ब्रह्मपुरी में पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। मारपीट और महिला से अभद्रता का आरोप लगा है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शशि गुप्ता, मनीष गुप्ता और संदीप गुप्ता ने शिकायत देकर बताया कि बीती 10 जून की देर रात परिवार के सदस्य नितिन गुप्ता ने घर में मौजूद 73 वर्षीय शशि गुप्ता और अन्य परिजनों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि काफी देर तक हंगामा करने के बाद जब परिवार के लोगों ने उसे शांत कराने का प्रयास किया तो वह आगबबूला हो गया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज नितिन गुप्ता ने अपनी पत्नी संध्या गुप्ता के साथ मिलकर संदीप गुप्ता और उनकी पत्नी आरती गुप्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद बड़े भाई मन...