उन्नाव, मई 2 -- सोहरामऊ। थाना क्षेत्र के बगहा मुस्तफाबाद गांव में हुए चर्चित हत्याकांड के बाद शुक्रवार को मृतक गंगाप्रसाद (53) का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया गया। परंपरा के अनुसार छोटे भाई राजबहादुर ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात जमीन बेचने को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इसी दौरान गंगाप्रसाद पर उनके ही बेटे धर्मेंद्र कुमार ने चापड़ से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी और परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- जिसका बेटे ने किया कत्ल, उसे छोटे भाई ने दी मुखाग्नि शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद गंगाप्रसाद का शव गांव लाया गया। परिजनों और ग्रामीणों की म...