बलरामपुर, जून 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के चकवा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता कल्पलता देवी पत्नी दीपनारायण पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि अपनी बहू को घरेलू मामलों को लेकर समझा रही थीं। इस बात से नाराज होकर बहू ने अपने मायके पक्ष को सूचना दे दी। 10 जून की सुबह करीब आठ बजे बहू के मायके पक्ष से रविंद्र मिश्र, मालिकराम व सुमन देवी उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- पारिवारिक विवाद में सास पर हमला, तीन नामजद विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मेरे सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौ...