नोएडा, अप्रैल 29 -- 11 लोगों को पुलिस ने दोनों पक्ष से गिरफ्तार किया नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-44 स्थित कार्तिक कुंज सोसाइटी के बाहर सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। मारपीट में कई लोग घायल हुए। पुलिस ने घटना में एक महिला समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पारिवारिक विवाद का कारण पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नंदिनी नाम की महिला की शादी करीब एक साल पहले अर्जुन नामक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं रहे। लगातार कहासुनी और मतभेद की स्थिति बनी रही। पति अपनी पत्नी पर शक करता था, जिससे विवाद और गहराता गया। मंगलवार को दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की। बातचीत के दौरान माहौल शांत होने ...