जहानाबाद, मई 13 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शकूराबाद थाना क्षेत्र के उचिटा गांव में बुधवार को रौशन कुमार नामक एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। गांव के कुछ लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराए थे। बताया गया है कि युवक रौशन कुमार के पिता की पहले ही मृत्यु हो गई है। वह अपने घर में अपनी पत्नी और मां के साथ रह रहा है। सास - पतोह के बीच झगड़ा हुआ करते थे। इस कारण वह तनाव में रहता था। बुधवार को भी खाना बनाने को लेकर दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ। सास पतोहू के बीच ताना - बाना दिया जाने लगा। कहते हैं कि इस ओ पारिवारिक कलह से ऊबकर उक्त युवक ने कीटनाशक जहरीला पदार्थ पी लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हल्ला होने पर गांव के लोग जूट गए...