औरैया, मई 16 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज कस्बे में एक युवक द्वारा जहरीले पदार्थ खा लिए जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि रुरुगंज स्थित मस्जिद के सामने एक युवक ने जहरीले पदार्थ खा लिया। सूचना मिलते ही रुरुगंज चौकी इंचार्ज राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में युवक की पहचान देशराज पुत्र श्याम बाबू कठेरिया निवासी नैकेलपुरा थाना कुठौंद जनपद जालौन के रूप में हुई। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। बताया गया कि देशराज अपने फूफा श्याम सुंदर कठेरिया के यहां ग्राम धनवाली थाना कुदरकोट में आयोजित शादी समारोह मे...